फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहाड़पुर में जंगली जानवर दिखने से सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
पहाड़पुर गांव में जंगली जानवर दिखने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।            - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में जंगली जानवर दिखने से ग्रामीण सहमें हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेतों में गुलदार के पद चिन्ह मिले हैं। ग्रामीण डर के कारण अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकालने दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वह शनिवार सुबह भी अपने खेतों पर गए थे। खेतों में जाने पर देखा कि एक जंगली जानवर खेत में घूम रहा था, जो की गुलदार की तरह प्रतीत हो रहा था। गांव में जंगली जानवर आने की सूचना आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते खेतों में ग्रामीणों की भारी भीड़ आ गई। खेत में जंगली जानवर के पैरों के निशान भी देखे गए। लाठी डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण जंगली जानवर की तलाश में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने खेत में जंगली जानवर मिलने की सूचना एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम ने वन विभाग व अनूपशहर पुलिस की टीम को गांव पहाड़पुर भेजा है। वन विभाग, पुलिस टीम एवं ग्रामीणों द्वारा आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि जानवर के पैरों के निशान लिए गए हैं। अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता की ग्रामीणों ने जिस जानवर को देखा है वह गुलदार है। वन विभाग की टीम द्वारा आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है विभाग को खेतों में गुलदार के पद चिन्ह मिले हैं। ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है। विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें