संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर। क्षेत्र के खैरपुर निवासी कुछ लोग कार से बृहस्पतिवार देर रात गांव लौट रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में तेंदुआ देखने की बात कही। लोगों ने तेंदुआ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका पता चलते ही ग्रामीण सहम गए और शुक्रवार को खेतों पर भी नहीं गए। वन विभाग की टीम ने वायरल वीडियो में दिख रहे जानवर को जंगली बिल्ली बताया है।
गांव खैरपुर निवासी पवन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में गन्ना क्रय केंद्र के पास सड़क किनारे अचानक तेंदुआ देखकर वह सहम गए। उन्होंने कार के अंदर से ही तेंदुआ का वीडियो बना लिया। तेंदुआ गांव सेहरा की तरफ भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। वायरल वीडियो को देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने रात में ही मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी भीष्म सिंह ने वीडियो में दिख रहे जानवर को जंगली बिल्ली है।