फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लाइन को न हटाने के लिए डीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
बिजली लाइन न हटाने के लिए डीएम को ज्ञापन देने जाते गांव नैथला हसनपुर के ग्राम प्रधान व ग्रामीण।
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम द्वारा नैथला हसनपुर के माजरा नथुमल में आठ दिन पूर्व डाली गई लाइन को हटाने से रोकने के लिए ग्रामीण शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संग जिलाधिकारी से मुलाकात कर लाइन को न हटाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर के शिव प्रसाद माध्यमिक विद्यालय के पास 40-45 वर्ष से 15 से 20 परिवार रह रहे हैं। ग्रामीण धर्म सिंह व शीशपाल ने बताया कि आठ दिन पूर्व बिजली लाइन खींचने से वर्षों से अंधेरे में रहने के बाद उजाले की उम्मीद जगी। सभी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए। अब लाइन हटाने के लिए बिजली कर्मी गांव के चक्कर लगा रहे हैं। जो कभी भी लाइन को उतारकर ले जाएंगे। ग्रामीण सोनम व नीलम ने बताया कि गांव में खींची गई बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर को न हटाया जाए।
बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर हटाए गए तो सभी अंधेरे में हो जाएंगे। हम सभी के घरों को कनेक्शन जारी कर रोशनी में रहने दिया जाए। ग्रामीण आशीष कुमार ने बताया कि बिजली लाइन खींचने वाले कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी आकर दबाव बना रहे हैं। गलती से लाइन डालने की बात कहकर उसे हटाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि कर्मचारी ट्रांसफार्मर व लाइन चोरी कर हम सभी को फंसा सकते हैं। इस दौरान निरमा, राजकुमारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रियंक कौशिक ने बताया कि ग्रामीणों संग लाइन को न हटवाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें