फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हरिद्वार के लिए कल से चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर इस बार भी हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। रविवार से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। प्रतिदिन 20 से 25 बसों को आरक्षित किया गया है। शिव भक्तों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन होगा। इससे हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

फाल्गुन महाशिवरात्रि 15 फरवरी को हैं। महाशिवरात्रि पर जिले से काफी संख्या में हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। प्रतिवर्ष की तरह परिवहन निगम इस बार भी बसों का संचालन शिवभक्ताें के लिए कर रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए जिलेभर से आठ फरवरी से शिवभक्त रवाना होना शुरू हो जाएंगे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि हरिद्वार को वर्तमान में प्रतिदिन सुबह के समय एक बस रवाना की जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर प्रतिदिन 20 से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। जिससे शिवभक्तों को हरिद्वार जाने में कोई परेशानी न हो। शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रत्येक आधा घंटे में बस को हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा। आठ से पूर्व शिवभक्तों की संख्या बढ़ती है तो संचालन करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें