फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रास्ते पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रास्ते में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊंचागांव । खंड विकास क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर के मुख्य मार्ग पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के मुख्य मार्ग से प्रत्येक माह पूर्णिमा को हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए गुजरते हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गांव के बाहर मार्ग पर एकत्र हो रहा है। जिससे वहां की सड़क टूट कर गड्ढे में तबदील हो गई है। इसके चलते श्रद्धालु और राहगीर आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि अनेकों वार ग्राम प्रधान से मुख्य मार्ग पर जलभराव की शिकायत कर चुके हैं लेकिन उसने तीन माह में ग्रामीणों की समस्या का समाधान नही कराया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान को वोट नहीं करने पर मार्गों पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नही हुआ तो ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में नत्थी सिंह, जगत सिंह, धर्मवीर, सोनू लोधी, संदीप, केशव, सीटू, अवदेश, मुकुल, गणेश, मुनेंदर, छत्तर और अनुज आदि लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान पूनम देवी का कहना है कि इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। पानी निकासी के लिए प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें