फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के गांव बिगराऊ के निकट बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य साथी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव चांदपुर पूठी निवासी अमित बुधवार की देर रात अपने चार अन्य साथियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात वह सभी गांव लौट रहे थे। जब वह गांव बिगराऊ के समीप पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य चार साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें