गांव निवासी कैलाश तोमर ने अपने घर से 30 मीटर दूर घेर के निकट तेंदुआ देखने का दावा किया। कैलाश ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचित किया। शुरू में ग्रामीणों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। बाद में घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ की फोओ साफ दिखाई दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था।
वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से तेंदुए की सूचना मिली है। उनके नेतृत्व में एक टीम गांव में जांच करेगी। टीम तेंदुए के पंजों के निशान की जांच करेगी। निशान मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहींं, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। देर रात तक तेंदुआ की तलाश जारी रही और दहशत में आए ग्रामीण पूरी तरह से सजग हो गए हैं।