पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की थी। मृतक की शिनाख्त अजीत निवासी गांव वाजिदपुर, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। इसके बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर मृतक अजीत के पिता राजेंद्र पाल सिंह व अन्य परिजन थाना छतारी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजीत नोएडा में टैक्सी चलाने का कार्य करते थे। उनके साथ अभय पाल सिंह, राहुल, रिंकू और पुनीत निवासी गांव वाजिदपुर जनपद फिरोजाबाद भी नोएडा में टैक्सी चलाते थे।
कुछ दिन पहले चारों आरोपियों ने अजीत के साथ नोएडा में मारपीट की थी। इसके बाद वह गांव आ गया था। वहां पर भी चारों ने घर में घुसकर मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर अभय पाल, रिंकू, पुनीत और राहुल के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इन चारों का इस हत्याकांड से कोई कनेक्शन नहीं मिला है।