फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: गांव एंचौरा में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का किया दावा, फैली दहशत; वन विभाग की टीम पहुंची

Sat, 23 Aug 2025 10:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर

सार

गांव निवासी कैलाश तोमर ने अपने घर से 30 मीटर दूर घेर के निकट तेंदुआ देखने का दावा किया। कैलाश ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचित किया।
विज्ञापन
दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपशहर क्षेत्र के गांव एंचौरा में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। तेंदुआ का फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और दहशत फैल गई। वहीं, दूसरी ओर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव निवासी कैलाश तोमर ने अपने घर से 30 मीटर दूर घेर के निकट तेंदुआ देखने का दावा किया। कैलाश ने तुरंत शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचित किया। शुरू में ग्रामीणों ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया। बाद में घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ की फोओ साफ दिखाई दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से तेंदुए की सूचना मिली है। उनके नेतृत्व में एक टीम गांव में जांच करेगी। टीम तेंदुए के पंजों के निशान की जांच करेगी। निशान मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहींं, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। देर रात तक तेंदुआ की तलाश जारी रही और दहशत में आए ग्रामीण पूरी तरह से सजग हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें