फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर लगाने गए कर्मियों से ग्रामीणों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। ट्रांसफार्मर लगाने गए कर्मियों के साथ मारपीट की गई। पीड़ित कर्मियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता दिलेराम ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि विभाग की ओर से लागू योजना बिजनेश प्लान में चयनित कार्य ट्रांसफार्मर के स्थापित करने के लिए टीम बुधवार को गांव रामगढ़ी गई। जहां शाम पांच बजे तक ट्रांसफार्मर की स्थापना को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद स्थान चिहिंत कर लिया गया। साथ ही ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद विभाग के अधिकारी तो वापस आ गए। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य रोक दिया और अनुबंधित कर्मी नसीमुद्दीन, अंकुल के साथ मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें