खुर्जा। ककोड़ क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन पर मिले नौ वर्षीय बच्ची को आरपीएफ ने चाइल्ट लाइन को सौंप दिया। खुर्जा जंक्शन आरपीएफ प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि प्रधान आरक्षक टिंकू चौधरी को वैर स्टेशन पर लावारिश अवस्था में घूमती एक बच्ची मिली। जानकारी करने पर बच्ची ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद उसकी मां किसी व्यक्ति के साथ शादी कर ली । ऐसे में उसे और उसके भाई को लावारिस छोड़ दिया । उसके भाई को किसी ने अपने पास रख लिया है, लेकिन वह इधर-उधर घूमते हुए अपनी गुजर-बसर करने लगी। आरपीएफ ने बताया कि उचित देखरेख के लिए मेडिकल परीक्षण के बाद चाइल्ड लाइन बुलंदशहर को फोन किया। जहां से रोहित कुमार और गुलिस्ता आए। जिन्हें बच्ची को सुपुर्द कर दिया गया।