फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय संचालन में धांधली पर ग्राम सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय संचालन में धांधली पर ग्राम सचिव निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायती राज अधिकारी शुक्रवार को शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां पर सामुदायिक शौचालय का संचालन देखा तो वहां खुलासा हुआ कि ग्राम सचिव ने 20 माह के लिए जारी की गई राशि में से मात्र छह माह की राशि ही उपलब्ध करवाई है। जबकि वह 14 माह की 1.26 लाख रुपये की राशि को दबाए बैठा है। इस पर ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण चल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सलैमपुर का निरीक्षण किया गया। यहां पर सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। जहां पर शिकायत मिली कि ग्राम सचिव को 20 माह का नौ हजार रुपये प्रति माह की दर से शौचालय के संचालन की राशि जारी की गई है। अब समय पूरा हो चुका है, लेकिन ग्राम सचिव ने अभी छह माह की ही 54 हजार रुपये की राशि दी है। जबकि 14 माह की 1.26 लाख रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते शौचालय संचालन का काम ठीक से नहीं चल पा रहा है। राशि के अभाव में संचालन करने वाली महिला समूह की महिला को भी उसका वेतन नहीं मिल रहा है। इस पर ग्राम सचिव अतुल कुमार को मौके पर बुलाया और पूरी जानकारी हासिल करनी चाही तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि पूरे मामले में ग्राम सचिव अतुल कुमार की लापरवाही सामने आई है। उसने शौचालय संचालन की राशि का समय पर भुगतान न कर विभागीय कामों में रुकावट डालने का काम किया है। इस पर तत्काल प्रभाव से ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए शेष राशि जल्द ही उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें