फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड परीक्षा: जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 22,464 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ रिहर्सल भी किया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास होगा। जिले में बनाए गए 11 केंद्रों पर 22,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें