खुर्जा जंक्शन रोड पर कार से स्टंट करते युवकों का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। स्रोत- वीडियो ग्रै
खुर्जा। जंक्शन रोड पर कार से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवकों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो खुर्जा जंक्शन रोड का है, जिसमें स्विफ्ट कार में सवार युवक उसकी खिड़की के बाहर बैठे हैं और हुड़दंग करते जा रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं, जिसमें इस तरह से खिड़कियों पर बैठना जोखिम भरा हो सकता है। साथ ही अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा है। इस पर पुलिस चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो से कार नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद