फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। हर्ष फायरिंग को लेकर कोर्ट के सख्त आदेश, पुलिस कार्रवाई के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शादी समारोह में एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 25 सेकेंड के वीडियो में एक युवक लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। युवक के आसपास अन्य लोग खड़े हैं। जो साथ फोटो खिंचवाने की बात कह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि वीडियो पुराना है, जो इस वायरल हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें