कोतवाली क्षेत्र के गांव खालौर में युवक का गले में रिपीटर बंदूक और हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
गत 30 जनवरी की देर रात नौ बजे खालौर निवासी रिंकू ने गांव में ही राशन डीलर के घर के बाहर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। जिसका वीडियो पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में रिंकू ने अपने गले में रिपीटर गन भी लटका रखी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और हल्का इंचार्ज तेजपाल सिंह ने आरोपी रिंकू भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ अनूपशहर गिरीजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद युवक की शिनाख्त की गई। शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, साथ ही अब चालान कर दिया गया है। संवाद