फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मौलवी के मोबाइल में मिला किशोर से कुकर्म का वीडियो, भेजा जेलकुकर्म का आरोपी मौलवी गिरफ्तार

विज्ञापन
अगौता पुलिस की पकड़ में कुकर्म का आरोपी मौलवी। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना पुलिस ने मंगलवार रात मदरसे में एक किशोर के साथ कुकर्म करने के मामले में आरोपी मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार किया है। मौलवी के मोबाइल में कुकर्म का वीडियो मिला है। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अगौता थाना पुलिस मंगलवार रात करीब 12 बजे शाहनगर क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान शाहनगर के बाजार में एक वैगनआर कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के पास जाकर चालक का नाम पूछा तो उसने खुद को मोहम्मद शाबीर निवासी गांव भैसानी थाना थानाभवन जनपद शामली बताया। पुलिस पूछताछ में आधी रात में कार खड़ी होने की बाबत जानकारी की तो बताया कि मुजफ्फरनगर जा रहा है। लेकिन, रूट मुजफ्फरनगर का न होने के कारण पुलिस मौलवी को हिरासत में लेकर थाने में आई। मौलवी का मोबाइल चेक किया तो उसके अंदर एक वीडियो मिला। इसमे 16 वर्ष के किशोर के साथ मौलवी कुकर्म जैसी वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। मौलवी गुलावटी थाना क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में मौलवी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किशोर को लालच देकर कुकर्म जैसी वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें