ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। ग्राम प्रधान ने तत्काल औरंगाबाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। औरंगाबाद पुलिस ने मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों का 151 में चालान किया। फिलहाल गांव में स्थिति शांत और नियंत्रण में है।