खुर्जा। रोडवेज बस अड्डे के पास एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो को लेकर लोग पुलिस प्रशासन पर तानाशाही करने की टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
वायरल वीडियो में देखा गया कि रात के समय एक युवक बेसुध अवस्था में रोडवेज बस अड्डे के बाहर स्थित दुकान के पास पड़ा है। जहां होमगार्ड जाता है और उसको चाटे मारता है। इसके बाद गाली देते हुए पैर से उसको पीटने लगता है। युवक ऊपर उठने का प्रयास कर रहा है लेकिन, होमगार्ड उसको मारता रहता है। ऐसे में युवक ऊपर भी नहीं उठ पा रहा है। करीब 30 सेकेंड की वीडियो में होमगार्ड बार-बार युवक को गाली देते दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो उन्होंने नहीं देखी है। संवाद