प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
अनूपशहर। डीपीबीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनूपशहर में मेरठ विवि टीचर्स एसोसियशन के आह्वान पर प्राध्यापकों ने प्रदेश में लागू की गई न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में काली पट्टी बांधी। इस दौरान उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। प्रो. पीके त्यागी, प्रो. यूके झा, प्रो. ऋषिकुमार अग्रवाल, प्रो. चंद्रावती, डॉ. लक्ष्मण सिंह, यजवेंद्र कुमार, आलोक तिवारी, दीक्षित कुमार और सोहन आर्य आदि शामिल रहे।
-
भाकियू अंबावता अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष बने तौहिद चौधरी
अनूपशहर। भारतीय किसान यूनि अंबावता में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. साकिब सईद ने अनूपशहर निवासी तौहित चौधरी उर्फ रोहित खान को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक भाकियू तौहिद चौधरी ने कहा कि वह किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेगें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को साकार करेगें।
-