फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईवे पर बाइक से स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रील बनाने के चक्कर में होने वाले हादसे और पुलिस-प्रशासन के समझाने के बावजूद युवा वर्ग इस काम से पीछे नहीं हट रहा है। रील बनाने और उस पर अधिक से अधिक कमेंट के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें युवक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। जो हाईवे पर डंपिंग ग्राउंड के निकट पहुंचते ही अति व्यस्तम सड़क पर हाथ छोड़कर और एक तरफ बैठकर स्टंट करने लगा। हाईवे पर पीछे से आ रहे चालकों को युवक को स्टंट कर रहे युवक को देखकर अपने वाहनों की गति कम करने को मजबूर होना पड़ा। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर युवक ने पार्श्व में पंजाबी गाना भी लगाया हुआ है। इसे देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामले में होने वाले हादसों में अक्सर युवाओं की जान चली जाती है। लेकिन, युवा वर्ग इस तरफ ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें