उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिला जेल परिसर में सजायाफ्ता मुजरिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें युवक की जीन्स की पॉकेट में मोबाइल भी रखा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा युवक स्याना हिंसा का दोषी सतेंद्र बताया जा रहा है। वीडियो में युवक चश्मा, सोने की रिंग, जीन्स और सफेद शर्ट पहने हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
1 अगस्त को स्याना हिंसा मामले में कोर्ट ने 38 लोगों पर सजा का एलान किया था। मामले में दोषी ठहराए गए सतेंद्र प्रधान लौंगा को भी 7 साल की सजा सुनाई गई थी। 3 दिसंबर 2018 को स्याना हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या कर दी गई थी। हिंसा में पुलिस चौकी आग के हवाले कर दी गई थी और कई वाहन फूंक दिए गए थे।