अर्पित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने नेपाल में चल रहे जेन जी विद्रोह को देश में ही हवा देने की कोशिश की। एफआईआर में कहा गया है कि अर्पित शर्मा ने जान बूझकर ऐसा वीडियो बनाया जिससे भारत की एकता संप्रभुता व देश की अखंडता को खतरा हो।
बुलंदशहर के आम आदमी पार्टी (आप) नेता विकास शर्मा के बेटे अर्पित शर्मा ने इंग्लैंड में बैठकर एक्स अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था। अर्पित शर्मा पर भारत की एकता और अखंडता को धूमिल करने का आरोप है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अर्पित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना नगर कोतवाली इलाके के हंस विहार के रहने वाले अर्पित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने नेपाल में चल रहे जेन जी विद्रोह को देश में हवा देने की कोशिश की। एफआईआर में कहा गया है कि अर्पित शर्मा ने जान बूझकर ऐसा वीडियो बनाया, जिससे भारत की एकता, संप्रभुता व अखंडता को खतरा हो। इसके लिए नेपाल में चल रहे विद्रोह का सहारा लिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद का दावा है कि इस वक्त आरोपी अर्पित शर्मा इंग्लैंड में रह रहा है। अर्पित के पिता विकास शर्मा आप से चुनाव लड़ चुके हैं।