खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें रेस्तरां के अंदर रखे बर्तनों को कुत्ते-बिल्ली जूठा कर रहे हैं। बर्तन में रखे पदार्थ का खा रहे हैं। इस तरह की गंदगी व लापरवाही से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। वीडियो की जांच की गई तो वह खुर्जा के जीटी रोड स्थित झमझम रेस्तरां व स्वीट्स का था।
ऐसे में विभाग की एक टीम को बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजा गया। इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राम मिलन राणा, संजीत कुमार ने छापेमारी की। मौके पर वीडियो के अनुसार इतनी गंदगी नहीं मिली। ऐसे में दुकान से दूध, खोया व लस्सी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। साथ ही सात दिन के अंदर वीडियो का स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान