फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr News: कमेंट करने की शिकायत पर पीड़िता के घर में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 13 Dec 2025 02:05 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के मोहल्ला बोहरान में कमेंट विवाद की वजह से जमकर हंगामा हुआ। युवक पक्ष ने पीड़िता के घर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
 
विज्ञापन
बुलंदशहर में कमेंट करने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला बोहरान में कमेंट को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत से नाराज होकर युवक पक्ष के लोग हंगामा करने पहुंचे। इस दौरान घर पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत से नाराज होकर युवक के परिजन पीड़िता के घर पहुंचे और जमकर पथराव व लाठी-डंडों से हमला किया। घर के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी है, वीडियो वायरल होने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें