फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में कहर बना कोहरा: हाईवे पर 10 वाहनों की आपस में टक्कर, आठ यात्री घायल; हादसे के बाद लगा लंबा जाम

Sat, 13 Dec 2025 11:28 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

घने कोहरे के कारण बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर 10 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आठ यात्री घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्रेन से वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।
 
विज्ञापन
बुलंदशहर सड़क हादसे में 10 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 34 पर कोहरे के कारण 10 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें करीब आठ यात्री घायल हो गए। इसमें चार लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुलंदशहर से अलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर वाहन आपस में टकरा गए थे। इसमें एक ट्रक, दो पिकअप और अन्य कार थीं, जिसमें एक बोलेरो कार ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई थी। मामूली रूप से टकराए वाहन वहां से रवाना हो गए। 

ये भी पढ़ें- यूपी में भाजपा नेता का कत्ल: प्रधान के बेटे की पीटकर हत्या...बीच सड़क मिली विश्वकर्मा की लाश; पास में थी बुलेट
विज्ञापन


सभी घायलों को मुनि सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से घायल जनपद अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी उमारानी, शीला देवी, किरण देवी और बिहार के गया स्थित दरीओरा निवासी नीतेश को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। इनके अलावा अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी फूलवती देवी, प्रेमवती देवी, शकुंतला देवी और बिहार के गया स्थित दरीओरा निवासी अखिलेश को बुलंदशहर जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात धीरे धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें