फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों की जांच हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में खाली चल रहे 91 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 766 सहायिकाओं के पदों पर जल्द नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में रिक्त चल रहे 91 आंगनबाड़ी और 766 आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रकिया जारी गई है। इन पदों के लिए जिन महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है।
अब जल्द ही चयनित महिलाओं की सूची तैयार कर ली जाएगी। इसके साथ ही सूची में शामिल महिलाओं के नाम उजागर कर दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से लगातार तैयारी चल रही है। बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नियुक्ति पारदर्शी होगी। उन्होंने आवेदन करने वाली महिलाओं को आगाह किया है कि किसी के झांसे में न आए। सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति नियमानुसार ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें