फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में रह रही एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात का आरोप है। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक राहुल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी उन्हें शादी का झांसा देकर औरंगाबाद ले गया। वहां दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने लगातार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया।
10 फरवरी को फिर आरोपी युवती के पास पहुंचा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने की जिद की तो आरोपी ने युवती की पिटाई की। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा शादी की बात की, तो वह उसे जान से मारकर नहर में फेंक देगा। इतना ही नहीं युवक ने पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना रखे थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि उसने पांच दिन पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। थक-हारकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन


Iएसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटीI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें