फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जनवरी से बिना वीएलटीडी दौड़े वाहन तो भरना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जनवरी से बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के संचालित होने वाले रोडवेज और निजी बसों, टैक्सी, ऑटो तथा स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला जाएगा। विभाग की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं लेकिन जिले में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने अब तक डिवाइस नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि कार्यालय की ओर से भी वाहन स्वामियों को कई बार निर्देशित किया जा चुका है। इसके बावजूद निजी वाहनों में वीएलटीडी लगवाने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। फिटनेस के लिए आ रही कई बसों में पहले से लगी ट्रैकिंग डिवाइस भी खराब बताई जा रही हैं। जिन्हें बदलवाने के बाद ही फिटनेस जारी की जा रही है। वाहन स्वामी समय रहते अपने वाहनों में डिवाइस लगवा लें, जिससे कार्रवाई से बचने के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

दुर्घटना और आपात स्थिति में मिलेगी तत्काल मदद
वीएलटीडी लगने से दुर्घटना, आपात स्थिति या छेड़खानी जैसी घटनाओं के दौरान वाहन की लोकेशन तत्काल पता चल सकेगी। इससे पुलिस और नियंत्रण कक्ष को वाहन तक पहुंचने तथा जरूरतमंद यात्रियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कुछ वाहन स्वामी अतिरिक्त खर्च के चलते डिवाइस लगवाने से बच रहे हैं। जनवरी से जांच अभियान शुरू होने के बाद ऐसे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें