फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले वाहन

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रोड पर ऑटो व अन्य वाहन के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए रोडवेज व अन्य वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बसों की कमी के कारण शुक्रवार को जिले के प्रमुख मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग घंटों तक बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। यात्रियों को अन्य वाहन में यात्रा करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
पिछले दो दिन पहले ही जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पुलिस फोर्स के लिए प्रशासन ने निजी बसों का अधिग्रहण कर लिया। इससे मेरठ, दिल्ली, अलीगढ़, बदायूं और गढ़ समेत अन्य स्थानों का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री दिन भर बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ी। लोग दिनभर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। यह अलग बात रही कि हाईवे पर ही लंबी दूरी की बसाें का संचालन जारी रहा। इन बसों में भी यात्रियों को जगह नहीं मिली। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद का कहना है कि यह समस्या शनिवार को बस लौटने पर दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री प्रेमशंकर ने बताया कि स्याना से गढ़ जाना है। साथ में पत्नी भी है। जाना बहुत जरूरी है, लेकिन पिछले चार घंटे से अधिक समय हो गया। बावजूद इसके अभी तक न तो कोई बस मिल रही और न ही कोई अन्य वाहन। लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कोई कार या अन्य वाहन मिल जाए। लेकिन यह भी बेकार साबित हो रहा है। पंकज कुमार ने बताया कि डिबाई में दिल्ली-बदायूं मार्ग पर पिछले ढाई घंटे से बस का इंतजार कर रह हूं। दिल्ली जाना है और वहां पर शाम के समय ड्यूटी पर जाना है लेकिन, लग रहा है दिल्ली नहीं पहुंचा पाउंगा। यदि जल्द बस नहीं मिली तो यहां से अलीगढ़ से ट्रेन पकड़कर लंबा सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें