सिकंदराबाद मेडल, ट्राफी के साथ विजेता कराटे खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
सिकंदराबाद। दनकौर रोड स्थित बाबू बोधराज कांवेट स्कूल की छात्रा वंशिका खटाना, काव्या सिंह, श्रेया शर्मा, छात्र वेदांश चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कुनाल चौधरी ने रजत पदक जीता है। पांचों खिलाड़ियों का कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
निदेशक राम चोपड़ा ने बताया कि अलीगढ़ के राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल में अलीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें 36 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कोच कैप्टन सत्या ने बताया कि विजेताओं को आरएएफ के कमांडर विनोद कुमार ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
सभी नवंबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बुलंदशहर कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कुर्बान खान, अलीगढ़ कराटे एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी वसीम खान भी उपस्थित रहे। निदेशक राम चोपड़ा, शिक्षा निदेशक विभा चोपड़ा, प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।