फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 मई तक खुर्जा होकर नहीं जाएगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। कानपुर-लखनऊ खंड में स्लीपर बिछाने के चलते 12 मई का ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके चलते खुर्जा जंक्शन होकर चलने वाली वंदे भारत अब गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर संचालित होगी। खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों को गाजियाबाद या हापुड़ जाकर ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन

आनंद विहार से अयोध्या के लिए अप-डाउन चलने वाली 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का खुर्जा जंक्शन पर ठहराव है। खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के ठहराव से काफी यात्री दिल्ली व अयोध्या तक का सफर कर रहे थे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर-लखनऊ खंड में स्लीपर बिछाने के लिए पुल संख्या 110 के मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का डाउन में 12 मई तक मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अब गाजियाबाद-अलीगढ़-कानुपर सेंट्रल-लखनऊ की जगह गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर मार्ग से होकर लखनऊ जाएगी।


दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत में क्षेत्र के काफी लोग सफर करते हैं। अब ट्रेन 12 मई तक निरस्त की गई है। इसकी जानकारी समय-समय पर यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनश्याम मीणा, रेलवे प्रबंधक खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें