बुलंदशहर। पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन बुलंदशहर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण लखनऊ से किया गया।
इसमें पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण व वामा सारथी की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। जनपद स्तर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में भरत चौधरी व वंशिका समेत अन्य शामिल रहे।