14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे मनाने के लिए युवाओं ने प्लान बना लिया है। इस दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने अपने-अपने तरीके से तैयारी कर ली है। कोई मॉल जाएगा तो कोई दिल्ली घूमने की तैयारी में है। उधर, कोई भी सामाजिक संगठन भी विरोध के लिए आगे नहीं आया है।
सात फरवरी से शुरू हुआ वेलेंटाइन-डे को युवाओं ने एक-एक दिन को खास तरीकों से मनाया। सोमवार को किस-डे रहा। 14 फरवरी के दिन का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। युवाओं ने एक-दूसरे को गिफ्ट देने का भी प्लान बना लिया है। कुल मिलाकर युवाओं को आज के दिन का बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी ओर रेस्टरेंट और होटल संचालकों ने भी अपनी-अपनी तैयारी कर ली है।
वेलेंटाइन डे नहीं मनाने देंगे बजरंगदल कार्यकर्ता
बजरंग दल के कार्यकर्ता 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं मनाने देंगे। शहर में अगर ऐसा करते किसी को पाया गया तो उनका विरोध किया जाएगा। कार्यालय पर बैठक कर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है।तनु सोलंकी, योगेश कुमार, लवी राघव, गोलू गोस्वामी, दीपू राघव, सुमित राघव आदि रहे।