फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिप्थीरिया का मरीज मिलने पर लगा टीकाकरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की सुशीला विहार कालोनी में 10 दिन पूर्व एक महिला में जानलेवा बीमारी डिप्थीरिया (गला घोंटू) की पुष्टि हुई थी। सोमवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 36 बच्चों को टीडी और डीपीटी की अतिरिक्त खुराक लगाई। मोहल्ला सुशीला विहार निवासी 27 वर्षीय महिला प्राची को 15 दिन पूर्व बुखार व गले में दर्द की समस्या बनी। परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया तो गले में गांठ दिखने पर डिप्थीरिया के लक्षण बता दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां जांच के दौरान 25 फरवरी को डिप्थीरिया की पुष्टि हुई। डिप्थीरिया का केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) टीम कालोनी में शून्य से 16 साल तक के बच्चों को चिन्हित किया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि महिला में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर शिविर लगाकर नौ माह से 16 साल तक के 36 बच्चों को टीडी और डीपीटी की अतिरिक्त खुराक लगवाई गई। इसमें एक साल से कम उम्र के छह बच्चों को पैंटावेलेंट, एक से सात साल के बच्चों को डीपीटी और सात साल से 16 साल तक के बच्चों को टीडी की अतिरिक्त खुराक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें