फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 1917 परीक्षार्थियों ने छोड़ा चित्रकला, रंजन कला समेत कई विषयों का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार को भी जारी रहीं। 109 केंद्रों पर हाईस्कूल के चित्रकला, रंजन कला और इंटरमीडिएट के कृषि गणित, कृषि रसायन व गृह विज्ञान समेत कई विषयों नी परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दो पालियों में चली परीक्षा पर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। अधिकारियों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला, रंजन कला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 40,674 के सापेक्ष 38,979 परीक्षार्थी शामिल रहे, जबकि 1695 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि गणित, कृषि रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1649 के सापेक्ष 1592 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 57 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विषय व्यावसाय अध्याय और गृह विज्ञान का पेपर हुआ। इनमें पंजीकृत 5958 के सापेक्ष 5793 परीक्षार्थी शामिल हुए और 165 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है और 12 मार्च को यूपी बोर्ड की सभी परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


-
सीबीएसई में कक्षा 10वीं के फ्रेंच विषय की परीक्षा में शामिल हुए 37 छात्र

बुलंदशहर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी व रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को कक्षा 10वीं के फ्रेंच विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत सभी 37 परीक्षार्थी शतप्रतिशत शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं आगे भी जारी रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें