फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मामले में पीएम का पुतला फूंका

Mon, 04 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
burened - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस शासित राज्य उत्तराखंड की सरकार को गैर संवैधानिक तरीके से गिराने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और पीएम का पुतला फूंका। सोमवार को कालाआम पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तरांखंड में में एक जनता की चुनी गई सरकार को जिस तरह से गैर संवैधानिक तरीके से गिराया है और अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों में गिराने की कोशिश की जा रही है।

स्याना विधानसभा से विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर जिस तरह लोकतांत्रिक देश में अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है। कांग्रेस सड़क से लेकर सांसद तक इसका विरोध करेगी।   खुर्जा के विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने भी केंद्र सारकार की आलोना की।
विज्ञापन


इस मौके पर शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, प्रदेश प्रवक्ताप चौधरी श्यौपाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष कैफी फैसल, अशोक सोलंकी, प्रभात लोधी, रूवेज राही, सच्चिदानंद गौड, अराफात अली, रेखा शर्मा, बाबर शामिल रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें