फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूपी की पहली महिला बास्केटबाल लीग का आगाज, कोर्ट पर दिखा बेटियों का दम

विज्ञापन
अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कॉलेज में महिला बास्केटबॉल लीग में खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा-परदादी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबाल लीग का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की अनुभवी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाएं भी अपना दमखम दिखा रही हैं। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन (यूपीबीए) के तत्वावधान में आयोजित लीग तीन अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परदादा-परदादी में महिला बास्केटबाल लीग का आयोजन बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करेगा। खेल के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।
लीग में पांच टीमें और करीब 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया था। चयन के बाद ट्रिपल टैक शक्ति, परदादा-परदादी बेटियां, अलीगढ़ वीरांगना ड्रिब्लर्स, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स को लीग में शामिल किया गया है। तीन अक्तूबर को फाइनल मुकाबले के साथ लीग का समापन होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, डीजीपी (सेवानिवृत्त), पूर्व डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह, पूर्व डिप्टी एसपी राजेश त्रिवेदी, यूपीबीए महासचिव दिलीप सिंह, अध्यक्ष सुनील दत्ता, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, परदादा-परदादी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना वर्मा और प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा मौजूद रहे।
डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दिवंगत वीरेंद्र ‘सैम’ सिंह ने बेटियों को शिक्षा, खेल और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का जो सपना देखा था, वह इस तरह के आयोजनों से साकार हो रहा है।
परदादा-परदादी के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने यूपीबीए का लीग की मेजबानी का अवसर देने के लिए आभार जताया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कॉलेज में महिला बास्केटबॉल लीग में खेलती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें