फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अधिवक्ता को थर्ड डिग्री देने पर एसएसपी दफ्तर के बाहर हंगामा

विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे अ​धिवक्ताओं को समझाते एसपी सिटी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। अधिवक्ता नरेश प्रताप सिंह (38) को रातभर हवालात में रखकर थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर बुधवार को पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय लेकर पहुंची, जहां एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस के चंगुल से उन्हें छुड़ा लिया। घायलावस्था में जिला जज न्यायालय ले आए। इस बीच पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर बाद अधिवक्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बाढ़ा निवासी नरेश प्रताप सिंह मंगलवार शाम को चैंबर से घर लौट रहे थे। कालाआम चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने रोककर चेकिंग के नाम पर अभद्रता की। इसके बाद अधिवक्ता को नगर कोतवाली ले गए। रात में अधिवक्ता के कपड़े बदलवार बुरी तरह से पीटा। रात में कुछ अधिवक्ता कोतवाली में नरेश प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे तो मिलने नहीं दिया। इसके बाद अधिवक्ता का शांति भंग में चालान कर दिया।
बुधवार शाम पुलिस नरेश प्रताप सिंह को हथकड़ी लगाकर पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट लेकर पहुंच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिवक्ता हाथ में हथकड़ी देखकर भड़क गए। उन्होंने नरेश प्रताप सिंह को पुलिस हिरासत छुड़ा लिया। उन्हें लेकर जिला जज की अदालत तक पहुंच गए। वहां नगर कोतवाल और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता हंगामा करते हुए पुलिस आफिस तक पहुंचे। घायल अधिवक्ता को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया। एसएसपी दफ्तर का गेट भी बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शंकर प्रसाद घायल अधिवक्ता नरेश प्रताप सिंह का हाल जाना और अधिवक्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद अधिवक्ता देर शाम तक सड़क पर ही बैठे रहे। एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
25 हजार छीनने, दो लाख मांगने का लगाया आरोप
मामले में अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें करीब 25 हजार रुपये अधिवक्ता की जेब से निकालने, छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने आरोपियों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाल को हटाने की भी मांग की।


अधिवक्ताओं की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें