फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें 25 वर्षीय मोहन निवासी तुलसीगढ़ी, थाना डिबाई की मौत हो गई। वहीं उसके चाचा और दूसरा युवक घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डिबाई के तुलसीगढ़ी गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई मोहन और चाचा रूपेंद्र अरनिया थाना क्षेत्र के जरारा गांव में मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह दोनों एक बाइक से घर आ रहे थे। जब वह पहासू के काली नदी पुल के पास पहुंचे तो वहां पर गांव निवासी नीरज भी मिल गया।
सड़क किनारे बाइक रोककर नीरज से बात करने लगे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पहासू सीएचसी में पहुंचाया, जहां पर मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। रूपेंद्र और नीरज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोहन के भाई राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें