फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रसव के बाद बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। मामले में पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। बाद में परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


नगर के चांदपुर निवासी कविता को प्रसव के लिए सोमवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव होने की बात कही थी। शाम के समय कविता ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची की मौत हो गई। इसके चलते परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम परिजनों के हंगामा की सूचना पर काला आम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हंगामा करते हुए परिजन शांत हुए और देर रात करीब 11 बजे नगर पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पीड़िता के पति चंद्रपाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण उसकी बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, मामले में सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि गर्भ में बच्ची फंसी हुई थी। इसके लिए पहले ही परिजनों को बता दिया गया था। स्टाफ ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें