फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली का टूटा तार, जली 12 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
सलेमपुर क्षेत्र के गांव चित्सौन में बिजली का तार टूटने से जली गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र के गांव चित्सौन के खेतों में मंगलवार 11 हजार बिजली की लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से 12 बीघा गेंहू की फसल जल गई। आसपास के किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव चित्सौन निवासी भूदेव शर्मा और जगवीर शर्मा ने बताया कि बिजली का तार टूटने से उनकी 12 बीघा गेंहू की फसल जल गई है। ग्रामीण सुदेश शर्मा, मोनू शर्मा, योगेंद्र और सुधीर शर्मा आदि लोगों बताया कि लाइन को हटवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग से संपर्क किया गया। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि विद्युत विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लेता तो आज ये घटना नहीं होती और इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें