फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 2014 से पूर्व बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक करा लें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आपका आधार कार्ड यदि 2014 से पूर्व बना है और आपने इसे अपडेट नहीं करवाया है तो 14 सितंबर तक इसे अपडेट करवा लें। बायोमेट्रिक अपडेट न होने पर आधार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड में कुछ बदलाव किए हैं। आधार से अधिकांश सरकारी सेवाएं जुड़ी रहती हैं। आधार कार्ड लिंक न होने के कारण संबंधित योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाता है। इसके लिए अब आधार कार्ड धारकों को प्रत्येक 10 साल बाद अपना आधार अपडेट कराना होगा। बताया कि 10 साल बाद में पहचान और निवास से संबंधित दस्तावेज अपडेट कराने होंगे।
इसके लिए आधार कार्ड धारक को किसी भी केंद्र पर जाकर अपना बायोमेट्रिक करानी होगी। इसके बाद संबंधित का आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा। जिले के 50 डाकघरों पर यह कार्य शुरू कर दिया है और लोग अपना आधार अपडेट कराने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें