फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैडमिंटन का सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में रविवार को जिला प्रदर्शनी के बैनर तले बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 32 से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छह खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल तो पांच ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

यमुनापुरम स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल यादव व जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-13 में आठ खिलाड़ियों ने हेमंत और चित्रांश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 में 12 खिलाड़ियों में संदर्भ, कनिष्क, विहान, दुर्गांश व शिवांश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के अंडर-19 में 12 खिलाड़ियों में हर्सिता, समृद्धि, अंकिता, अप्सरा, सुकृति व अनन्या ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। अब सभी वर्गों का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला सोमवार शाम को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें