फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ केंद्रों पर होगी यूपी लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली एलटी ग्रेड प्रवक्ता प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। 14 जून को होने वाली परीक्षा में करीब दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए आयोग ने केंद्रों की सूची भेज दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा केवल एक पाली में होगी। आयोग से केंद्रों की अंतिम सूची प्राप्त होते ही आठों केंद्रों के प्रधानाचार्यों और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक तैयारियों के कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बिजली-पानी की व्यवस्था और सिटिंग प्लान को लेकर अभी से मुस्तैदी बरतने को कहा गया है।
बताया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। आयोग से परीक्षार्थियों की रोल नंबर वार अंतिम सूची भी जल्द मिल जाएगी। प्रश्नपत्रों के रखरखाव से लेकर उनके खोले जाने और परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट को सील करने तक की पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग के दायरे में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें