फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : दो घंटे पहले पहुंचें केंद्र पर, पर्स, क्रेडिट या डेबिट कार्ड लेकर न जाएं साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 20 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में सोमवार से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इससे दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। केंद्र में पर्स या डेबिट व क्रेडिट कार्ड ले जाने की मनाई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि केंद्रों पर जैमर लगा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। इसके बाद केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पहले दिन दो पालियों में 16,320 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सोमवार, मंगलवार और बुधवार दो-पोलियाें में चलेगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले गेट बंद हो जाएगा। रविवार को केंद्रों पर पूरे दिन सीटिंग प्लान लगाया गया और शाम के समय केंद्रों को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि केेंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां पर 10 जून तक कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी निगाहबानी रखेंगे।
विज्ञापन

इस पर भी अभ्यर्थी दें ध्यान..
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा।
- 10 जून तक परीक्षा केंद्र बनाए गए शिक्षण संस्थानों नहीं चलेंगी कक्षाएं।
- 20 केंद्रों पर तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा में पंजीकृत हैं 48,960 अभ्यर्थी।
- परीक्षा केंद्रों में शामिल 20 में से 11 केंद्र नगर क्षेत्र, तीन खुर्जा, तीन सिकंदराबाद और तीन गुलावठी में बनाए।
-
- परीक्षा केंद्र में इन पर रहेगा प्रतिबंध
- कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री।
- कागज के टुकड़े, ज्यामिति उपकरण।
- प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर आदि।
- कॉपियां व अन्य सामान।
- पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन।
- स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल फोन सहित)।
- चाबियां, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी।
- स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व इयरफोन।
- माइक्रोफोन, पेजर, स्वास्थ्य बैंड, पर्स/वॉलेट, धूप का चश्मा या हैंड बैग।
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
नगर बुलंदशहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, एफबीएम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गांधी बाल निकेतन कन्या कॉलेज, जेपी जनता इंटर कॉलेज, आईपी कॉलेज और इंटर कॉलेज जटपुरा-मुकीमपुर को परीक्षा केंद्र बनाया है। गुलावठी में डीएन इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व डीएन पीजी कॉलेज, खुर्जा में एएसकेआरए इंटर कॉलेज, एकेपी पीजी कॉलेज व एसएमजेईसी इंटर कॉलेज और सिकंदराबाद में जैन इंटर काॅलेज, एमएस इंटर कॉलेज और अग्रसेन इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें