फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: अलीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- यूपी में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी

Wed, 18 Nov 2026 12:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुलंदशहर के स्याना के गांव अलीनगर में पहुंचे और श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव अलीनगर में श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नरसेना थाना क्षेत्र में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत की और साधु-संतों के सानिध्य में मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बाबा खाटू श्याम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। वहीं, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर न जाने के मुद्दे पर बृजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख का सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव से पहले कारसेवकों की हत्या पर माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बृजेश पाठक ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन को फिर से हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें