फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : छह केंद्रों पर मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बीच उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है। जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, मुस्लिम इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा और डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी शामिल हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो रही हैं। इस बीच अब बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने की तैयारी का निर्देश जारी किया है। माना जा रहा है कि 17 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें