फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 21 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा जिला प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी इस बार 15 मार्च से शुरू होगी। बुधवार को जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक में डीएम ने स्वीकृति दी। साथ ही प्रमुख मंत्री एवं नगर मजिस्ट्रेट को सड़कों की मरम्मत करने के साथ प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम श्रुति ने की। बैठक में प्रदर्शनी के आयोजन एवं कार्यक्रम को लेकर सदस्यों ने प्रस्ताव रखे। प्रदर्शनी प्रमुख मंत्री एवं नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह से अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक प्रदर्शनी का आयोजन होता है। इस बार 21 मार्च से प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।
प्रदर्शनी के आयोजन के समय संजय बाजार में पानी भर जाने से व्यापारियों की परेशानियों को देख इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रदर्शनी मैदान में खराब पड़ी हाईमास्क लाइट को ठीक कराया जाएगा। अन्य कार्य भी जल्द कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों के स्टॉल में इस बार सोलर पैनल के और उद्योग मंडप में ई-व्हीकल के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल यादव, प्रदर्शनी समिति के सदस्य मुकुल शर्मा, दीपू गर्ग, चंद्र भूषण मित्तल, हितेश कौशिक, प्रशांत जौहरी, ठाकुर सुनील सिंह, छवि गर्ग व हरप्रीत सिंह हनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें