फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही हैं। फिलहाल केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं अब परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की तैयारी शुरू हो गई है। ड्यूटी के लिए वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षकों का विवरण अपलोड करना होगा। इसके लिए डीआईओएस ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जानी है। समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का डेटा परिषद के पोर्टल पर अपलोड/अपडेट कराया जाना है। बताया कि जिस विषय के अध्यापन के लिए शिक्षक की नियुक्ति की गई है, उसका विवरण भी देना होगा।
विद्यालयों को इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसी भी शिक्षक का डाटा दो विद्यालयों में अपलोड नहीं होना चाहिए। इसके लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा आगामी फरवरी माह से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बताया कि इस समय परीक्षा केंद्र बनाने का कार्य जारी है। बोर्ड की ओर से 115 केंद्रों की सूची जारी की है। इन पर 160 से अधिक मिली आपत्तियों का लगभग निस्तारण कर लिया गया है। इस कार्य के लिए चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। परीक्षा केंद्रों की नई सूची बनाकर और डीएम की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद फाइनल सूची को 11 दिसंबर तक बोर्ड को प्रेषित कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की फाइल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें